BREAKING NEWS: • Cyber Security: Savdhan Rahein, Surakshit Rahein • चवली नदी के एनीकट में गेट नहीं लगे तो उठेगा एक और सवाल—क्या पानी खत्म होने के बाद शुरू होगा अवैध खनन? • पिड़ावा की सबसे बड़ी चुनौती: क्या राजू माली दूर कर पाएंगे वर्षों पुरानी ड्रेनेज समस्या? • पिड़ावा का सियासी खेल: चुनाव में अलग-अलग विकल्प, अध्यक्ष चुनाव में साथ-साथ! • पिड़ावा में शोक की लहर: अखंड हिंदू समाज अध्यक्ष महावीर लुहार का निधन • उप जिला अस्पताल पिड़ावा को मिली हाई क्वालिटी नेबुलाइजर मशीन, विमल जैन ने किया डोनेशन • पिड़ावा में अध्यक्ष पद सामान्य होते ही सियासी पारा चढ़ा, अब किसके सिर सजेगा नगर पालिका का ताज? • पिड़ावा नगर पालिका के 20 वार्डों का आरक्षण जारी, कहीं सामान्य तो कहीं महिला और ओबीसी को मौका • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले
Home धर्म पिड़ावा क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव की अभूतपूर्व धूम! महामण्डलेश्वर स्वामी पद्मनाभ शरण...

पिड़ावा क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव की अभूतपूर्व धूम! महामण्डलेश्वर स्वामी पद्मनाभ शरण महाराज के सानिध्य में निकली भव्य कलश यात्रा;

0
पिड़ावा क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव की अभूतपूर्व धूम
महामण्डलेश्वर स्वामी पद्मनाभ शरण महाराज के सानिध्य में निकली भव्य कलश यात्रा
पिड़ावा। धर्म और आस्था की नगरी पिड़ावा व इससे जुड़े हुए ग्रामीण क्षेत्रो में आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर  सुन्दरकाण्ड मानस मण्डल के तत्वाधान में आयोजित इस  उत्सव में समस्त रामभक्तों ने अपनी अटूट श्रद्धा का परिचय दिया। कार्यक्रम की दिव्यता तब और बढ़ गई जब आचार्य महामण्डलेश्वर श्री महंत स्वामी श्री पद्मनाभ शरण देवाचार्य जी महाराज का पावन सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। आज के दिन आयोजित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों ने नगर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर दिया।

​प्रभात फेरी और भव्य कलश यात्रा:
उत्सव का शुभारंभ ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 5 बजे प्रभात फेरी के साथ हुआ। रामभक्तों की टोली ढोल-मजीरों के साथ “जय श्री राम” के उद्घोष करते हुए नगर भ्रमण पर निकली। इसके पश्चात  कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर मंगल कलश धारण किए पीत वस्त्रधारी महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई और पूरा माहौल ‘बालाजी’ की भक्ति में लीन हो गया।
​अभिषेक और सीताराम भंडारा:
प्रातः 10 बजे श्री बालाजी महाराज का शास्त्रोक्त विधि-विधान के साथ महा-अभिषेक किया गया। भक्तों ने कतारबद्ध होकर अपने आराध्य के दर्शन किए। दोपहर 3 बजे विशाल ‘श्री सीताराम भंडारा’ का आयोजन हुआ, जिसमे श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की। आयोजन समिति और स्वयंसेवकों ने मुस्तैदी के साथ व्यवस्थाएं संभालीं, जिससे दूर-दराज से आए भक्तों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
​भजन संध्या और महाआरती:
शाम ढलते ही भक्ति की सरिता और भी वेग से बहने लगी। शायं 7 बजे आयोजित भजन संध्या में सुप्रसिद्ध गायकों ने एक से बढ़कर एक हनुमान भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। रात्रि 8 बजे जब महाआरती का समय आया, भक्तों ने एक साथ आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
​स्वामी जी के ओजस्वी प्रवचन:
उत्सव के समापन पर रात्रि 9 बजे स्वामी श्री पद्मनाभ शरण देवाचार्य जी महाराज के मंगल प्रवचन हुए। स्वामी जी ने हनुमान जी के जीवन के आदर्शों, उनकी अटूट भक्ति और संकटमोचन रूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हनुमान जी का जीवन हमें सेवा और समर्पण की सीख देता है। स्वामी जी से मिलने और दीक्षा लेने के लिए भी बड़ी संख्या में मुमुक्षु उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:-पिड़ावा में आवारा सांडों का तांडव: बीच सड़क पर मची अफरा-तफरी, पहले भी बुजुर्ग को उतार चुके हैं मौत के घाट! क्या प्रशासन किसी और हादसे का इंतज़ार कर रहा है?

धारा खेड़ी में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

धारा खेड़ी में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम धारा खेड़ी में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गांव में भक्ति का माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
कार्यक्रम के तहत रामायण पाठ एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भगवान हनुमान की भक्ति में लीन नजर आए।
इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर डॉ. नारायण सिंह चौहान, मान सिंह जी, अर्जुन सिंह, कृपाल सिंह, गोविंद सिंह, भाव सिंह, प्रेम सिंह सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया।ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बना।

रायपुर बर्डी में हनुमान जयंती पर भक्तिमय आयोजन, महिला मंडल ने किया सामूहिक पाठ

रायपुर महिला मंडल की महिलाओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया
रायपुर महिला मंडल की महिलाओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया
रायपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर बर्डी स्थित बालाजी मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में रायपुर महिला मंडल की महिलाओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके साथ ही हनुमान अष्टक और राम स्तुति का भी पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। भक्ति संगीत के बीच सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर आनंद लिया।
इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी सुदृढ़ करने का कार्य किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!