BREAKING NEWS: • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले • चवली नदी का पानी शहर में घुसने से मची भारी तबाही, वाहन बहे और व्यापारियों को हुआ नुकसान; नगरवासियों ने पूछा—आखिर जिम्मेदार कौन? • पिड़ावा पुलिस का अवैध हथियारों के खिलाफ एक्शन: गोविंदपुरा में मकान पर रेड, 12 बोर के 06 जिंदा कारतूस बरामद आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज • पिड़ावा पुलिस का अवैध साहूकारों पर बड़ा प्रहार: बिना लाइसेंस भारी ब्याज पर पैसे देकर गरीब जनता का खून चूसने वाले के मकान पर छापा • राजस्व विभाग का अजूबा: रायपुर में नायब तहसीलदार की 1 कुर्सी पर एक साथ ठोक दीं 3 नियुक्तियां; सरकार की तबादला सूची में भारी घालमेल, तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ का भी डग ट्रांसफर • रक्षाबंधन पर पिड़ावा बस स्टैंड पर मचेगी हाहाकार! टेंट के भरोसे उपखंड का मुख्य अड्डा; बरसात की बौछारों के बीच खुले आसमान के नीचे बसें ढूँढने को मजबूर होंगी बहन-बेटियां • झालावाड़ पुलिस महकमे में 'फेरबदल': एसपी अमित कुमार ने 250 कांस्टेबलों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी; पिड़ावा थाने में बड़ा इन-आउट, कई जवानों के बदले ठिकाने • झालावाड़ कलेक्टर का 'एक्शन मोड': दीवलखेड़ा, सेमलीखाम और पिड़ावा सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दी दो टूक चेतावनी— "आखिरी छोर के व्यक्ति को भी मिले सरकारी लाभ • रायपुर में 'विश्व रक्तदाता दिवस' पर महा-क्रांति: 38 बार खून देने वाले राकेश रावल सहित जांबाज रक्तदाताओं का हुआ ऐतिहासिक सम्मान; 5 लोगों ने लिया जिंदगी बचाने का महा-संकल्प
Home पिड़ावा समाचार झालावाड़ पुलिस महकमे में ‘फेरबदल’: एसपी अमित कुमार ने 250 कांस्टेबलों की...

झालावाड़ पुलिस महकमे में ‘फेरबदल’: एसपी अमित कुमार ने 250 कांस्टेबलों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी; पिड़ावा थाने में बड़ा इन-आउट, कई जवानों के बदले ठिकाने

0
413
Police Station Pirawa
थाना पिड़ावा जिला झालावाड़
पिड़ावा। ​झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (IPS) ने जिले की कानून व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त और प्रशासनिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पुलिस महकमे में एक बहुत बड़ा फेरबदल किया है। एसपी द्वारा जारी किए गए ताजा आदेश के तहत जिलेभर के कुल 250 कांस्टेबलों का एक साथ ट्रांसफर कर उन्हें नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसपी अमित कुमार की इस जंबो ट्रांसफर लिस्ट के बाहर आते ही पुलिस महकमे सहित राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बड़ी तबादला सूची में पिड़ावा और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न थानों में भी व्यापक बदलाव देखने को मिला है। आदेश के मुताबिक, जहाँ कई तेजतर्रार कांस्टेबलों का तबादला कर उन्हें पिड़ावा थाने की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं यहाँ लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे कई जवानों को दूसरे थानों का रास्ता दिखा दिया गया है। एसपी ने यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

पिड़ावा टाइम्स विशेष: पिड़ावा थाने के फेरबदल की पूरी सूची (IN और OUT)
एसपी अमित कुमार द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, पिड़ावा थाने में आने वाले (In) और यहाँ से स्थानांतरित होकर जाने वाले (Out) कांस्टेबलों का पूरा विवरण बैल्ट नंबर सहित इस प्रकार है:
पिड़ावा थाने में आए नए पुलिस जवान (IN):
  • महेंद्र (बैल्ट नं. 124): ये पहले थाना गंगधार में तैनात थे, जहाँ से ट्रांसफर होकर अब थाना पिड़ावा में अपनी सेवाएं देंगे।
  • विकास कुमार (बैल्ट नं. 285): इनका तबादला थाना कोतवाली से कर अब थाना पिड़ावा में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं।
  • शारदा डूडी (बैल्ट नं. 363): थाना भालता से इनका ट्रांसफर अब थाना पिड़ावा में किया गया है।
  • सुश्री मंजू कुमारी (बैल्ट नं. 601): ये थाना रायपुर से ट्रांसफर होकर अब थाना पिड़ावा पहुँची हैं।
  • राजेश कुमार मीना (बैल्ट नं. 669): पुलिस लाइन में तैनात रहे राजेश कुमार को अब फील्ड में थाना पिड़ावा भेजा गया है।
  • गोपाल वर्मा (बैल्ट नं. 693): थाना भवानीमंडी से इनका स्थानांतरण कर इन्हें थाना पिड़ावा लगाया गया है।
  • अशोक कुमार नागर (बैल्ट नं. 718): थाना रायपुर से बदलकर इन्हें अब थाना पिड़ावा में तैनात किया गया है।
यह भी पढ़े:-झालावाड़ कलेक्टर का ‘एक्शन मोड’: दीवलखेड़ा, सेमलीखाम और पिड़ावा सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दी दो टूक चेतावनी— “आखिरी छोर के व्यक्ति को भी मिले सरकारी लाभ
पिड़ावा थाने से अन्य जगहों पर गए जवान (OUT):
  • सुरेंद्र कुमार रेंगर (बैल्ट नं. 310): इन्हें थाना पिड़ावा से हटाकर अब महिला थाना झालावाड़ में ट्रांसफर किया गया है।
  • संजेश कुमार मीणा (बैल्ट नं. 794): थाना पिड़ावा से हटाकर इन्हें अब थाना रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • श्रीमती हेमलता (बैल्ट नं. 848): थाना पिड़ावा से ट्रांसफर के बाद अब ये कालिका यूनिट झालावाड़ में अपनी विशेष सेवाएं देंगी।
  • नीरज सोनी (बैल्ट नं. 885): इनका तबादला भी थाना पिड़ावा से थाना रायपुर कर दिया गया है।
  • अमित कुमार (बैल्ट नं. 943): ये भी थाना पिड़ावा से स्थानांतरित होकर अब थाना रायपुर भेजे गए हैं।
  • सुखराम गुर्जर (बैल्ट नं. 952): इन्हें थाना पिड़ावा से हटाकर थाना रायपुर में पदस्थापित किया गया है।
  • मन्नूसिंह (बैल्ट नं. 1088): थाना पिड़ावा से इनका स्थानांतरण अब संशोधित कर थाना उन्हेल किया गया है।
  • लोकेश सैनी (बैल्ट नं. 1457): ये भी पिड़ावा थाने से ट्रांसफर होकर अब थाना रायपुर पहुँचे हैं।
  • अरविंद कुमार (बैल्ट नं. 1518): थाना पिड़ावा से इनका तबादला अब थाना बकानी के लिए किया गया है।
  • करण सिंह मेघवाल (बैल्ट नं. 1565): इन्हें थाना पिड़ावा से हटाकर अब थाना रटलाई भेजा गया है।
  • हरदयाल जाट (बैल्ट नं. 1604): थाना पिड़ावा से हटाकर इन्हें अब चौकी दुधालिया (थाना डग) में तैनात किया गया है।
वृत कार्यालय में भी आंशिक बदलाव:
कांस्टेबलों के अलावा पिड़ावा वृत कार्यालय (डीएसपी ऑफिस) से जुड़े कुछ अन्य जवानों के दायित्वों में भी स्थानीय स्तर पर आंशिक बदलाव किया गया है। इनमें मुख्य रूप से सियाराम (बैल्ट नं. 761) और राजेश कुमार (बैल्ट नं. 923) के नाम शामिल हैं, जिन्हें नई व्यवस्थाओं के तहत समायोजित किया गया है। इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई की व्यवस्थाओं को और अधिक गति मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!