BREAKING NEWS: • Cyber Security: Savdhan Rahein, Surakshit Rahein • चवली नदी के एनीकट में गेट नहीं लगे तो उठेगा एक और सवाल—क्या पानी खत्म होने के बाद शुरू होगा अवैध खनन? • पिड़ावा की सबसे बड़ी चुनौती: क्या राजू माली दूर कर पाएंगे वर्षों पुरानी ड्रेनेज समस्या? • पिड़ावा का सियासी खेल: चुनाव में अलग-अलग विकल्प, अध्यक्ष चुनाव में साथ-साथ! • पिड़ावा में शोक की लहर: अखंड हिंदू समाज अध्यक्ष महावीर लुहार का निधन • उप जिला अस्पताल पिड़ावा को मिली हाई क्वालिटी नेबुलाइजर मशीन, विमल जैन ने किया डोनेशन • पिड़ावा में अध्यक्ष पद सामान्य होते ही सियासी पारा चढ़ा, अब किसके सिर सजेगा नगर पालिका का ताज? • पिड़ावा नगर पालिका के 20 वार्डों का आरक्षण जारी, कहीं सामान्य तो कहीं महिला और ओबीसी को मौका • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले
Home झालावाड़ समाचार सभी विभागों को सख्त निर्देश: सेवाओं की गुणवत्ता, जलापूर्ति व निर्माण कार्यों...

सभी विभागों को सख्त निर्देश: सेवाओं की गुणवत्ता, जलापूर्ति व निर्माण कार्यों पर कड़ी निगरानी

1
सभी विभागों को सख्त निर्देश
सेवाओ की गुणवत्ता, जलापूर्ति व निर्माण कार्यों पर कड़ी निगरानी
झालावाड़। जिले में आमजन को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

कार्यालयों के सघन निरीक्षण के निर्देश

जिला कलेक्टर ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने कार्यालय भवनों का नियमित एवं सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवनों की छतों पर जलभराव न हो, गंदगी न फैले, दीवारों पर पेड़-पौधे न उगें तथा भवन पूरी तरह सुरक्षित स्थिति में हों। इन सभी बिंदुओं पर एनओसी तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।
यह भी पढ़े:-पिड़ावा में गर्मी का डबल अटैक: सूरज के साथ जलदाय विभाग ने भी दिखाए ‘तेवर’! बूंद-बूंद को तरसे शहरवासी

किसानों की सुविधा पर विशेष ध्यान

खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

फ्लैगशिप योजनाओं में तेजी और रैंकिंग सुधारने पर फोकस

बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश स्तर की रैंकिंग में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। जिन योजनाओं में जिला पिछड़ रहा है, उनमें प्राथमिकता के आधार पर कार्य करते हुए तय लक्ष्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बजट घोषणाओं और निर्माण कार्यों की सख्त मॉनिटरिंग

कलेक्टर ने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में देरी पर नाराजगी जताते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बजट घोषणाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता है।
निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण कराने, नियमित निरीक्षण करने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

गर्मी को देखते हुए पेयजल, चिकित्सा और बिजली पर फोकस

गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल विभाग को सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को गर्मीजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए पर्याप्त तैयारी रखने को कहा गया। वहीं बिजली विभाग को आंधी-तूफान के दौरान होने वाली बिजली कटौती को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अनुराग भार्गव, सागर पंवार, शंभु दयाल मीणा, भागचंद मीणा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Rishabh Industries
Rishabh Industries
Near SBI Bank Pirawa

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!