4 मार्च से शुरू होगा भव्य 'गुरुवाणी मंथन शिविर', गूँजेंगे वीतराग विज्ञान के स्वर
पिड़ावा | आध्यात्मिक संत कानजी स्वामी के पुण्य प्रभावना योग और आचार्य कुन्दकुन्ददेव प्रणीत आगम के अनुसार, पिड़ावा की पावन धरा पर एक ऐतिहासिक धार्मिक उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। 4 मार्च से 8 मार्च 2026 तक तीर्थधाम मोक्षायतन परिसर, कोटडी रोड में भव्य ‘गुरुवाणी मंथन शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। यह गरिमामयी कार्यक्रम श्री कुन्दकुन्द कहान दिगम्बर जैन तीर्थ सुरक्षा ट्रस्ट एवं श्री कुन्दकुन्द कहान पारमार्थिक ट्रस्ट, विले पारले (मुंबई) के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित हो रहा है।
राजेंद्र पालीवाल नियुक्त हुए अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष, हैदराबाद प्रतिनिधि सभा में हुई घोषणा
रायपुर (नाथू लाल टेलर) भारतीय किसान संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की गरिमामयी बैठक हैदराबाद में 27, 28 फरवरी एवं 1 मार्च को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस राष्ट्रीय बैठक में देशभर के 42 प्रांतों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जहाँ संगठन के विस्तार और भविष्य की रणनीतियों पर व्यापक मंथन किया गया।
रायपुर। (नाथू लाल टेलर) जिले में इस वर्ष गेहूं की बंपर पैदावार की उम्मीद जताई जा रही है। अनुकूल मौसम और पर्याप्त संसाधनों के बीच अब फसल अपने अंतिम चरण में है। जिले के किसान इन दिनों गेहूं की फसल को अंतिम सिंचाई (पानी) देने में पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं।
पिड़ावा में CFL मैनेजर ने लौटाया महिला का 25 हजार का मोबाइल, चेहरे पर लौटी मुस्कान
पिड़ावा। आज के दौर में जहाँ भौतिकवाद हावी है, वहीं पिड़ावा में ईमानदारी की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। सेंटर CFL मैनेजर दिनेश कुमार वर्मा और उनकी टीम ने सड़क पर मिले एक कीमती मोबाइल को उसके असली मालिक तक पहुँचाकर मिसाल पेश की है।
रात 8 बजे के बाद भी शराब बिक्री का आरोप, ग्रामीणों में भारी रोष
सिलेहगढ़। (मेहरबान सिंह) राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा से सटे सिलेहगढ़ क्षेत्र में संचालित शराब ठेका इन दिनों अपनी कार्यप्रणाली को लेकर विवादों के घेरे में है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस ठेके पर शासन द्वारा निर्धारित रात्रि 8 बजे की समय सीमा के बाद भी धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है।
पिड़ावा। आध्यात्मिक चेतना के प्रसार हेतु पूजनीया आर्यिका रत्न 105 श्री स्वस्तिभूषणमति माताजी की पावन प्रेरणा से शनिवार को एक विशिष्ट धार्मिक समागम आयोजित हुआ। बबलू चौधरी परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को प्रथम तीर्थंकर 1008 श्री आदिनाथ भगवान की भक्ति का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
पिड़ावा। ग्राम पंचायत रामायदलपत के अंतर्गत आने वाले ग्राम सारंगा खेड़ा में शनिवार को शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ AKO के वित्तीय सहयोग से प्रथम संस्था द्वारा ‘स्वयंसेवक प्रमाण-पत्र वितरण’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य उन युवाओं और ग्रामीणों को सम्मानित करना था, जो नि:स्वार्थ भाव से गांव में शिक्षा के स्तर को सुधारने में अपना योगदान दे रहे हैं।
छात्र-अध्यापकों ने गुलाल और भजनों के साथ मनाया होली का पर्व
पिड़ावा। स्थित वर्धमान शिक्षक महाविद्यालय के परिसर में शनिवार को फाग उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। आगामी होली के त्यौहार को देखते हुए महाविद्यालय में चारों ओर उत्साह और उमंग का माहौल रहा, जहाँ भावी शिक्षकों ने पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर इस पर्व की खुशियाँ साझा कीं।
पीएम मोदी ने राजस्थान को दी विकास की सौगात, झालावाड़ के 363 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झालावाड़। राज्य सरकार के तत्वावधान में आयोजित ‘मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव’ का राज्य स्तरीय कार्यक्रम अजमेर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर का सीधा प्रसारण राजकीय पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम, झालावाड़ में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में किया गया, जिसे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और अभ्यर्थियों ने देखा।
पिड़ावा के दो नन्हे भाइयों ने रखा जीवन का पहला रोज़ा, परिवार में खुशी का माहौल
पिड़ावा । महे-रमज़ान की बरकतों के बीच पिड़ावा के कुम्हार मोहल्ला से इबादत और मासूमियत की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। यहाँ के दो सगे भाइयों ने इस तपती धूप और कम उम्र के बावजूद पूरी शिद्दत के साथ रमज़ान का पहला रोज़ा रखकर मिसाल पेश की है।