पिड़ावा। क्षेत्र के नागरिकों के लिए परिवहन के क्षेत्र में लंबे समय से रोडवेज बस सेवाओं के विस्तार की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को कुछ हद तक राहत मिली है। भाजपा के निर्मल शर्मा ने बताया कि आगामी 1 अप्रैल 2026 से पिड़ावा के लिए राजस्थान रोडवेज की तीन नई बस सेवाओं का संचालन शुरू किया जा रहा है। यह सौगात न केवल आम यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि व्यापारिक और शैक्षणिक दृष्टिकोण से भी पिड़ावा को प्रदेश के मुख्य शहरों से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी।
राजे और दुष्यंत सिंह के प्रयास
पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह द्वारा लगातार राज्य सरकार और परिवहन विभाग के समक्ष पिड़ावा की परिवहन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा रहा था। उन्हीं के अथक प्रयासों और क्षेत्र के प्रति उनकी संवेदनशीलता का परिणाम है कि आज पिड़ावा को जयपुर, कोटा और झालावाड़ जैसे महत्वपूर्ण शहरों के लिए सीधी रोडवेज कनेक्टिविटी मिल पाई है।
नई बस सेवाओं का समय-सारणी (Time Table):
रोडवेज विभाग द्वारा जारी नई समय-सारणी के अनुसार बसों का संचालन इस प्रकार रहेगा:
1. झालावाड़ से पिड़ावा आगमन:
- सुबह 05:15 बजे
-
सुबह 07:00 बजे
-
शाम 06:00 बजे
2. पिड़ावा से रवानगी
-
पिड़ावा से झालावाड़: सुबह 06:00 बजे
-
पिड़ावा से कोटा: सुबह 08:15 बजे
-
पिड़ावा से जयपुर: सुबह 10:00 बजे
सरकार और प्रशासन का आभार:
पिड़ावा की जनता और व्यापारिक संगठनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का आभार व्यक्त किया है। सरकार की सकारात्मक सोच और विकासोन्मुख नीतियों के कारण ही सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक रोडवेज सेवाओं का विस्तार संभव हो पा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय विधायक वसुंधरा राजे के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पिड़ावा विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
यात्रियों को मिलेगी राहत:
अब तक पिड़ावा के लोगों को जयपुर या कोटा जाने के लिए निजी बसों या झालावाड़ जाकर बस बदलने की मजबूरी झेलनी पड़ती थी। नई रोडवेज सेवा शुरू होने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित और किफायती सफर की सुविधा भी मिलेगी। विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और विद्यार्थियों के लिए रोडवेज की यह सेवा वरदान साबित होगी।

महावीर मार्ग (पट्टी बाज़ार ) पिड़ावा








[…] […]