रायपुर। उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर भारी हलचल देखने को मिली। चार्ज जनगणना अधिकारी (तहसीलदार तहसील रायपुर) हरिशंकर जांगिड़ ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एक तरफ जहां सुदूर ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर राष्ट्रीय जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्यों की हकीकत जांची, वहीं दूसरी तरफ कस्बे में संचालित अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।
यह भी पढ़े:-रायपुर CHC की बदहाली पर भड़के किसान: नियमित सोनोग्राफी और बायोमेट्रिक उपस्थिति सहित 7 सूत्रीय मांगों पर 3 घंटे तक चली वार्ता
डिजिटल एंट्री में कोताही बर्दाश्त नहीं, HLO APP पर पैनी नज़र:
चार्ज जनगणना अधिकारी हरिशंकर जांगिड़ ने जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत आने वाले ग्राम सुवास, बोरबन्द एवं माथनिया का धरातलीय निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने प्रगणकों (BLO) और सुपरवाइजरों द्वारा किए जा रहे मकान सूचीकरण (House Listing) और मकान गणना के कार्यों को देखा।
निरीक्षण के दौरान जांगिड़ ने प्रगणकों और सुपरवाइजरों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि “निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ HLO APP पर प्रत्येक भवन की डिजिटल प्रविष्टियाँ (Data Entry) पूर्ण की जाएं।” उन्होंने मौके पर ही कुछ प्रविष्टियों की जाँच की और प्रगणकों को त्रुटिहीन कार्य करने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि वे सर्वे के लिए आने वाले कर्मचारियों द्वारा पूछे जाने वाले सवालों के बिल्कुल सटीक उत्तर दें और इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। इस दौरान उनके साथ जनगणना प्रभारी गोपाल गुप्ता (कानूनगो) भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

अन्नपूर्णा रसोई पर औचक दबिश, व्यवस्थाओं को खंगाला:
ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करने के बाद तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ अचानक रायपुर कस्बे में संचालित अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण करने पहुँचे। तहसीलदार की अचानक हुई इस एंट्री से रसोई संचालक और स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए। जांगिड़ ने सीधे रसोई घर और भोजन वितरण काउंटर का रुख किया।
भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए तहसीलदार ने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और ताजगी को लेकर रसोई संचालक को जमकर फटकार लगाई और कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इतनी तेज गर्मी में भोजन की शुद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने अन्नपूर्णा रसोई में भोजन करने आने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था करने, सुचारू रूप से पंखे चलाने और ठंडे शीतल पेयजल (Drinking Water) की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Pirawa Times विशेष: दफ्तर छोड़कर फील्ड में उतरे अफसर!
-
प्रशंसा योग्य मुस्तैदी: तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ का इस तरह भीषण गर्मी में सीधे गाँवों के दौरों पर निकलना और कस्बे की रसोई की व्यवस्थाएं जांचना यह साबित करता है कि प्रशासन अब फाइलों से निकलकर धरातल पर काम कर रहा है।
-
HLO APP पर डिजिटल सेंसर: जनगणना 2027 को पूरी तरह डिजिटल बनाने के लिए ‘HLO APP’ पर सटीक डाटा फीडिंग बेहद जरूरी है। तहसीलदार द्वारा मौके पर जाकर इसकी जाँच करना फर्जी प्रविष्टियों और लापरवाही पर लगाम कसेगा।
-
अन्नपूर्णा रसोई पर पहरा जरूरी: गरीब और बेसहारा लोगों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्नपूर्णा रसोई कई बार ठेकेदारों की लापरवाही की वजह से बदहाल हो जाती है। गर्मी के मौसम में बासी भोजन या गर्म पानी जैसी लापरवाही लोगों को बीमार कर सकती है, इसलिए ऐसे औचक निरीक्षण लगातार होने चाहिए।






