BREAKING NEWS: • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले • चवली नदी का पानी शहर में घुसने से मची भारी तबाही, वाहन बहे और व्यापारियों को हुआ नुकसान; नगरवासियों ने पूछा—आखिर जिम्मेदार कौन? • पिड़ावा पुलिस का अवैध हथियारों के खिलाफ एक्शन: गोविंदपुरा में मकान पर रेड, 12 बोर के 06 जिंदा कारतूस बरामद आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज • पिड़ावा पुलिस का अवैध साहूकारों पर बड़ा प्रहार: बिना लाइसेंस भारी ब्याज पर पैसे देकर गरीब जनता का खून चूसने वाले के मकान पर छापा • राजस्व विभाग का अजूबा: रायपुर में नायब तहसीलदार की 1 कुर्सी पर एक साथ ठोक दीं 3 नियुक्तियां; सरकार की तबादला सूची में भारी घालमेल, तहसीलदार हरिशंकर जांगिड़ का भी डग ट्रांसफर • रक्षाबंधन पर पिड़ावा बस स्टैंड पर मचेगी हाहाकार! टेंट के भरोसे उपखंड का मुख्य अड्डा; बरसात की बौछारों के बीच खुले आसमान के नीचे बसें ढूँढने को मजबूर होंगी बहन-बेटियां • झालावाड़ पुलिस महकमे में 'फेरबदल': एसपी अमित कुमार ने 250 कांस्टेबलों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी; पिड़ावा थाने में बड़ा इन-आउट, कई जवानों के बदले ठिकाने • झालावाड़ कलेक्टर का 'एक्शन मोड': दीवलखेड़ा, सेमलीखाम और पिड़ावा सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दी दो टूक चेतावनी— "आखिरी छोर के व्यक्ति को भी मिले सरकारी लाभ • रायपुर में 'विश्व रक्तदाता दिवस' पर महा-क्रांति: 38 बार खून देने वाले राकेश रावल सहित जांबाज रक्तदाताओं का हुआ ऐतिहासिक सम्मान; 5 लोगों ने लिया जिंदगी बचाने का महा-संकल्प
Home झालावाड़ समाचार किसानों के हक के लिए पिड़ावा में हुंकार: MSP की कानूनी गारंटी...

किसानों के हक के लिए पिड़ावा में हुंकार: MSP की कानूनी गारंटी को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

0
168
किसानों के हक के लिए पिड़ावा में हुंकार:
MSP की कानूनी गारंटी को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
पिड़ावा। किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम दिलाने और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर  राजेश पायलट किसान संगठन ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पिड़ावा उपखंड अधिकारी दिनेश दिनेश कुमार मीणा को मुख्यमंत्री के ज्ञापन सौंपा।

स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने पर जोर

​ज्ञापन में मुख्य रूप से केंद्र सरकार से यह सिफारिश करने की मांग की गई है कि राजस्थान के किसानों की समस्त फसलों पर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार C2+50% फॉर्मूले के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी प्रदान की जाए। संगठन का कहना है कि वर्ष 2014 से पूर्व किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का वादा किया गया था, जो आज भी अधूरा है।

बिचौलियों के शोषण से मुक्ति की मांग

​संगठन के जिला अध्यक्ष दुर्गा लाल गुर्जर ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि:
  • ​एमएसपी की कानूनी गारंटी न होने के कारण किसान खुले बाजार में बिचौलियों के हाथों शोषण का शिकार हो रहे हैं।
  • ​लागत बढ़ने और फसलों के लाभकारी मूल्य न मिलने के कारण किसान लगातार आर्थिक संकट और कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं।
  • ​एमएसपी पर कानून बनने से न केवल किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा भी मजबूत होगी।

इनकी रही उपस्थिति

​ज्ञापन सौंपने के दौरान धर्मराज गुर्जर, रामबाबू सुधार, पवन, आदित्य, रमेश मेघवाल, अजयपाल सिंह, ज्ञान सिंह, दिलीप सिंह और अमरलाल सहित संगठन के कई कार्यकर्ता और किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को भी भेजी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!