BREAKING NEWS: • Cyber Security: Savdhan Rahein, Surakshit Rahein • चवली नदी के एनीकट में गेट नहीं लगे तो उठेगा एक और सवाल—क्या पानी खत्म होने के बाद शुरू होगा अवैध खनन? • पिड़ावा की सबसे बड़ी चुनौती: क्या राजू माली दूर कर पाएंगे वर्षों पुरानी ड्रेनेज समस्या? • पिड़ावा का सियासी खेल: चुनाव में अलग-अलग विकल्प, अध्यक्ष चुनाव में साथ-साथ! • पिड़ावा में शोक की लहर: अखंड हिंदू समाज अध्यक्ष महावीर लुहार का निधन • उप जिला अस्पताल पिड़ावा को मिली हाई क्वालिटी नेबुलाइजर मशीन, विमल जैन ने किया डोनेशन • पिड़ावा में अध्यक्ष पद सामान्य होते ही सियासी पारा चढ़ा, अब किसके सिर सजेगा नगर पालिका का ताज? • पिड़ावा नगर पालिका के 20 वार्डों का आरक्षण जारी, कहीं सामान्य तो कहीं महिला और ओबीसी को मौका • 17 अगस्त को खुलेगा पिड़ावा के 20 वार्डों का चुनावी पिटारा, आरक्षण लॉटरी पर टिकी दावेदारों की नजर • पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष पद की लॉटरी में अनारक्षित सीट, सियासी समीकरण बदले
Home झालावाड़ समाचार रायपुर CHC की बदहाली पर भड़के किसान: नियमित सोनोग्राफी और बायोमेट्रिक उपस्थिति...

रायपुर CHC की बदहाली पर भड़के किसान: नियमित सोनोग्राफी और बायोमेट्रिक उपस्थिति सहित 7 सूत्रीय मांगों पर 3 घंटे तक चली वार्ता

0
चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर विभाग के आला अधिकारियों को ज्ञापन सोपा
चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर विभाग के आला अधिकारियों को ज्ञापन सोपा
रायपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में पैर पसार चुकीं अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर क्षेत्र के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। भारतीय किसान संघ तहसील रायपुर के बैनर तले आज बड़ी संख्या में किसानों और पदाधिकारियों ने अस्पताल परिसर में पहुंचकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. साजिद खान को एक तीखा ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अस्पताल की चरमराई चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर विभाग के आला अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच करीब 3 घंटे तक मैराथन वार्ता चली, जिसमें संगठन ने एक-एक कर अस्पताल की पोल खोलकर रख दी।

​इन प्रमुख मांगों पर अड़े किसान नेता:

वार्ता के दौरान भारतीय किसान संघ ने क्षेत्रवासियों एवं सुदूर गांवों से आने वाले गरीब किसानों की परेशानियों को प्रमुखता से उठाते हुए 7 सूत्रीय मांगें रखीं:
  • ​नियमित सोनोग्राफी: रायपुर अस्पताल में प्रतिदिन नियमित रूप से सोनोग्राफी की सुविधा शुरू की जाए ताकि गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को झालावाड़ न दौड़ना पड़े।
  • ​समय पर हाजिरी: सभी डॉक्टरों, विशेषज्ञों और नर्सिंग स्टाफ की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
  • ​कर्मचारियों की लिस्ट: अस्पताल में तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारियों की सूची और उनके कार्य का विवरण सूचना बोर्ड पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाए।
  • ​लापरवाहों पर कार्रवाई: लंबे समय से ड्यूटी से नदारद (अनुपस्थित) रहने वाले कर्मचारियों को हटाया जाए और उनके स्थान पर नए स्टाफ की नियुक्ति हो।
  • ​दंत चिकित्सा का आधुनिकीकरण: दंत चिकित्सालय के लिए आधुनिक मशीनें और उपकरण तुरंत उपलब्ध करवाए जाएं।
  • ​दवा व जांच योजना: मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा और जांच योजना के तहत सभी आवश्यक दवाइयां स्टोर में उपलब्ध रहें और हर प्रकार की जांच नियमित रूप से अस्पताल के भीतर ही हो।

​बाहर की जांच लिखने पर जताई तीखी नाराजगी:

कल ही सीएमएचओ के निरीक्षण में सामने आए ‘निजी लैब कमिशनखोरी’ के खेल पर किसान संघ ने कड़ा रुख अपनाया। पदाधिकारियों ने साफ लहजे में कहा कि अस्पताल के डॉक्टर अपनी जेबें भरने के लिए गरीब किसानों को बाहर की निजी लैबों पर जांच के लिए पर्चियां लिख रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
​किसान संघ ने विभाग को अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दी गई समय-सीमा के भीतर इन सभी समस्याओं का स्थाई समाधान नहीं किया गया, तो संगठन किसानों और आमजन को एकजुट कर अस्पताल के सामने उग्र आंदोलन और तालाबंदी करने पर मजबूर होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी चिकित्सा विभाग की रहेगी।
यह भी पढ़े:-रायपुर CHC में ‘कमीशनखोरी’ के खेल पर सीएमएचओ का कड़ा प्रहार! बाहर जांचें भेजने की खुली पोल; पिछले 6 माह के रिकॉर्ड की होगी विशेष ऑडिट, ओपीडी में तैनात रहेंगे 3 डॉक्टर

​

चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर विभाग के आला अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच करीब 3 घंटे तक मैराथन वार्ता चली
चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर विभाग के आला अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच करीब 3 घंटे तक मैराथन वार्ता चली

अन्नदाताओं का रहा हुजूम:

इस महा-वार्ता और ज्ञापन कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के दिग्गज पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रांत पशुपालन एवं डेयरी प्रमुख किशन पाटीदार, संभाग कार्यालय मंत्री एवं जिला प्रभारी मनोहर लाल दांगी, संभाग उपाध्यक्ष धन सिंह गुर्जर, जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, जिला मंत्री कालूराम दांगी, जिला सह मंत्री मनोहर सिंह चौहान, जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर, जिला सहकारिता प्रमुख जगदीश प्रसाद शर्मा, जल संरक्षण प्रमुख पीरु सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र पाटीदार, जिला कोषाध्यक्ष शोभाराम डांगी, जिला कार्यालय मंत्री रामलाल डांगी, जिला मंडी प्रमुख कैलाश सेन, रायपुर तहसील अध्यक्ष रामगोपाल पाटीदार, सुनेल तहसील अध्यक्ष श्याम सिंह सोनगरा, बकानी तहसील अध्यक्ष रामबाबू पाटीदार, झालरापाटन तहसील मंत्री सुखदेव राठौर, सत्यनारायण पाटीदार, मुकेश मेहर, बजरंग टेलर, बालमुकुंद गुर्जर, सांवरलाल गुर्जर एवं बनकट सुथार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!